Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

BHU: हर घर तिरंगा रैली का आयोजन, कुलपति ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन


तिरंगा भारत की एकता, गौरव व पहचान का प्रतीकः प्रो. चतुर्वेदी

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। तिरंगा भारत के गौरव और पहचान का प्रतीक है और सभी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करता है। हर घर तिरंगा अभियान देश तथा तिरंगे के प्रति इस भावना और सशक्त करने का अवसर है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित हर घर तिरंगा रैली के दौरान कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी  ने ये उद्गार व्यक्त किये। कुलपति ने सर्वप्रथम मालवीय भवन में महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वयं भी रैली की अगुवाई की। हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कुलपति जी ने आह्वान किया कि हम देश की प्रगति हेतु प्रतिबद्ध रहें और राष्ट्र व तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि हम यह संकल्प लें कि मालवीय जी के सपनों के भारत और विश्वविद्यालय के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे और शिक्षण व अनुसंधान के माध्यम से विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।हर घर तिरंगा अभियान एक प्रेरणादायक पहल है, जो तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति निष्ठा को और गहरा करेगा।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तथा छात्र अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रैली प्रातः 7:00 बजे मालवीय भवन से प्रारंभ हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button