बलिया
बलिया : विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता संघ के जिला मीडिया प्रभारी बने हिमांशु दुबे

बलिया।हल्दी थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी हिमांशु दुबे को विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ भारत का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री शिव ओम दीक्षित ने यह दायित्व सौंपा है। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश पाण्डेय बताया कि हिमांशु दुबे न केवल एक सजग और निर्भीक पत्रकार है। वे एक हंसमुख, मिलनसार और कुशल समाजसेवी के रूप में भी क्षेत्र में लोकप्रिय है। हिमांशु दुबे इस समय मास कम्युनिकेशन की शिक्षा ग्रहण कर रहे है,साथ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य है।




