Slide 1
Slide 1
धर्मबलिया

पूर्व मंत्री नारद ने समर्थकों संग मंदिरों में टेका माथा

बलिया। नवरात्रि में शुक्रवार को भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
पूर्व मंत्री नारद राय ने नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ सबसे पहले फेफना स्थित मां कपिलेश्वरी, इसके बाद कोटवा नारायणपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ फिर मां मंगला भवानी और इसके बाद कारो स्थित कामेश्वर मंदिर पहुंच दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। इस दौरान उनके समर्थक फेफना, नरही, सोहाँव, भरौली में भव्य स्वागत हुआ।

वहीं उजियार में पूर्व प्रधान कांता राय, चंद्रभूषण राय, हिमांशु राय, मां मंगला भवानी मंदिर के पास श्री वाटिका लॉन में एचआर वर्ल्ड के डायरेक्टर राजेश राय, कोटवा नारायणपुर में विनय राय और सीपू राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भरौली के पूर्व प्रधान मुटन यादव, अक्षय राय, बबलू राय, बघवना के बिजेंद्र राय, ग्राम प्रधान मनोज राय, करनई के अतुल शंकर राय, नारायणपुर के जगदीश राय, रमाकांत राय, मुनीब यादव, पिंटू राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button