लखनऊ
लखनऊ : गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी पर भड़कीं मायावती

लखनऊ। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एक प्रस्ताव रखा था। बताया जा रहा है कि ओवैसी ने प्रस्ताव दिया था कि चंद्रशेखर आजाद, स्वामी प्रसाद मौर्य और कुछ अन्य दलों को मिलाकर एक साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा जाए। इस प्रस्ताव पर मायावती बुरी तरह भड़क गईं। सूत्रों के मुताबिक मायावती ने साफ कहा मुझे नहीं समझ आता कि आप शुभचिंतक हैं या मेरे विरोधी हैं। आप दूसरों से मिलकर हमको भी खत्म करना चाहते हैं। मैं अकेले चुनाव लडूंगी। मायावती का इशारा था कि बसपा को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। बसपा अपने दम पर ही यूपी में चुनाव लड़ेगी और किसी भी ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी जो बसपा के अस्तित्व को ही खत्म करने की कोशिश करे।



