Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मेगा वृहद विधिक एवं सहायता शिविर में लगे स्टाल

जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने बताया की जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा के लिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है।

चंद्र मोहन तिवारी / गाजीपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय परिसर,गाजीपुर में किया गया है। शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने बताया की जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा के लिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी  शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या एक बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाये गये थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर बलराम दास द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 4184 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। उनके द्वारा बताया गया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान कार्ड आदि भी वितरित किये गये। शिविर में मौके पर ही आवेदन किये जाने की सुविधा भी प्रदान की गयी। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा भी पंडाल लगाया गया, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से सम्बंधित विशेष जानकारी प्रदान की गयी। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को 05 ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पी.ओ(एम.ए.सी.टी.) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, न्यायिक अधिकारीगण अभिमन्यू सिंह, ष्वेता वर्मा, संजय के लाल, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी, जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी अजय पाठक, फ़ौजदारी कृपा शंकर राय, ए डी ज़ी सी अखिलेश सिंह, राम कुमार राय व अन्य न्यायिक अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button