आजमगढ़ : पहाड़पुर में लालपैथ लैब का उद्घाटन, मिलेगी जांच सुविधा

गोविंद लाल शर्मा,आजमगढ़ । शहर के पहाड़पुर क्षेत्र में लालपैथ लैब का उद्घाटन हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, लैब खुलने से अब उन्हें जांच के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा और घर के पास ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर लालपैथ लैब के संचालक विनोद चौहान ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लैब की सेवाओं को लेकर भी जानकारी साझा की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस के महासचिव मन्तराज यादव, ब्यूरो चीफ गोविन्द शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी फारुक नामी चिरैयाकोटी, इस्तिखार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोगों ने लैब के शुरू होने को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से जोड़कर देखा।लोगों का कहना है कि नजदीक जांच सुविधा मिलने से समय की बचत होगी और जरूरत पड़ने पर नियमित टेस्ट कराना आसान रहेगा। उद्घाटन के बाद लैब की संचालन व्यवस्था को लेकर आसपास के क्षेत्रों में उत्सुकता बनी रही।



