Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: कांग्रेसजनों ने मनाया इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान विचारक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन  की अध्यक्षता में  ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करेंगे। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल  के देश को एक सूत्र में पिरोने वालेऐतिहासिक योगदान तथा आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी चिंतन और राष्ट्र निर्माण के विचारों पर प्रकाश डाला गया। शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से अपील करते हुए कहा:देश के इन महान नायकों का जीवन और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। इंदिरा जी का दृढ़ संकल्प, सरदार पटेल जी की राष्ट्रीय एकता की दृष्टि और आचार्य नरेंद्र देव जी का दर्शन हमें समाज और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देता है। इस अवसर पर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निम्न कार्यकर्ता उपस्थित रहें-  रियाजुल हसन, मुन्नू यादव, राजा राम यादव, बालचंद्र राम, दिनेश यादव, मो० आमीर, गोविन्द शर्मा,मन्तराज यादव, नजम शमीम,प्रदीप यादव, प्रमोद यादव अल्ताफ, विवेक राय, शीला भारती, प्रेमा चौहान, मिना भारती, शमा खान,सलमा, बिर्जेश पाण्डेय, शंकर यादव आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button