आजमगढ़
आजमगढ़ : चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन में गिरफ्तार कांग्रेस पदाधिकारियों की रिहाई हेतु ज्ञापन

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव, मुकेश धनकड़ और अन्य की अतिशीघ्र रिहाई के लिए आजमगढ़ कांग्रेस ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय, शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन,चन्द्रपाल सिंह, तेजबहादुर यादव, विपीन पाठक, मो० आमिर, मुरारी राय, ओमप्रकाश सरोज, अजीत राय, बेलाल बेग, शंकर यादव, मन्तराज यादव, गिरीश चतुर्वेदी, अंसार अहमद, सीमा भारती, शीला भारती, प्रेमा चौहान, नरेन्द्र सिंह, विवेक राय, मुशीर अहमद, समीर अहमद, बालचन्द राम, महताब आलम, अल्ताफ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।



