Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:नौ साल के बच्चे की गला काटने की कोशिश,घायल अवस्था में मिला

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के दौना गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गांव के ही एक युवक ने 9 वर्षीय बच्चे मुहम्मद असजद का गला धारदार हथियार से काटने की कोशिश की। बच्चा अपने नाना के घर आया हुआ था और फज्र की नमाज अदा करने के बाद अकेले लौट रहा था। परिजनों ने समय रहते बच्चे को घायल अवस्था में पाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी साकिब को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद असजद (9 वर्ष) निवासी नेगवां, थाना गंभीरपुर, अपने नाना हाजी फिरोज अहमद के घर दौना गांव में था। बुधवार सुबह वह नाना के साथ फज्र की नमाज पढ़ने गया। नमाज के बाद हाजी फिरोज इशराक की नमाज के लिए रुक गए, जबकि असजद अकेले घर की ओर चला। रास्ते में गांव का युवक साकिब उसे अपने घर ले गया और वहां धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश की। काफी देर तक बच्चा घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शक होने पर वे साकिब के घर पहुंचे, जहां पहले तो उसने बच्चे के होने से इन्कार किया, लेकिन अंदर जाकर परिजनों ने असजद को घायल पड़ा देखा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाल विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button