Slide 1
Slide 1
बिहारराज्य

बक्सर : उमड़ा जनसैलाब, मोकामा विधायक अनंत सिंह का भव्य स्वागत

बक्सर । बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह का जनपद के चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम डेहरी आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ विधायक अनंत सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गुड्डू राय की ओर से किए गए स्वागत और लोगों की भारी उपस्थिति ने समारोह को खास बना दिया। स्वागत से अभिभूत विधायक अनंत सिंह ने भी लोगों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गुड्डू राय और अनंत सिंह की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय इन दिनों अपने क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं। उनके आमंत्रण पर उमड़ी भीड़ को उनके स्थानीय जनसंपर्क और समर्थकों की भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया। इस अवसर पर गुड्डू राय ने प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे जिले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, आमजन की समस्याओं का समाधान और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की तभी संभव है, जब समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द का वातावरण बना रहे। विकास के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना भी जरूरी है। ग्राम डेहरी में आयोजित यह स्वागत समारोह राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button