

बिहार बदलाव हेतु अकोढ़ीगोला मे जन सभा आयोजित
सुशील कुमार की रिपोर्ट....
रोहतास। जिले के 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला स्थित गाँधी सेवा आश्रम परिसर मे रविवार को जन सुराज का संभावित प्रत्याशी प्रियंका सिंह के नेतृत्व मे जन सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ो की संख्या मे महिला – पुरुष, नवयुवक उपस्थित होकर जन सभा को सुना और समझा। मंचासीन दर्जनों वक्ताओ ने बिहार की बदहाली पर दुःख प्रकट करते हुए इससे निकलने की आह्वान किया और बताया की जन सुराज का पांच संकल्प- शिक्षा मे सुधार, बिहार मे रोजगार लगाने और पलायन रोकने हेतु, नगदी फ़सल को बढ़ावा देने, केवल चार प्रतिशत सलाना ब्याज पर पांच लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परिवारिक लाभ भी दीं जाएगी। इसलिए जाति, पार्टी, धर्म आदि से हट कर बच्चों के भविष्य, रोजगार, पलायन रोकने आदि हेतु प्रशांत किशोर की हाथो को मज़बूत करें। संभावित प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने कहा कि मैं डेहरी विधानसभा की अकोढीगोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघाखोह की ही रहने वाली हूँ। प्रशांत किशोर का विजन बिलकुल साफ है, इनका ही देन है की पेंशन चार सौ से ग्यारह सौ कर दिया गया- यदि जन सुराज की सरकार बनती है तो ₹2000 मासिक पेंशन दी जाएगी, हरेक घर को रोजगार से जोड़ी जाएगी। डेहरी विधानसभा के हर एक पंचायत के हर एक गांव में घर-घर में घूम कर लोगों की जरूरत समझने की प्रयास कर रही हूं और जन सुराज की विजन को समझा रही हूँ।




