Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध


गाजीपुर। फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में पीजी कॉलेज मलिकपुरा के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान सभी ने अपने शिक्षण और दैनिक कार्यों का निर्वहन जारी रखते हुए सरकार एवं संबंधित विभागों के प्रति असंतोष जताया। आंदोलन के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों की करीब 30 मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई। इनमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, फीडर कैडर से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने तथा अन्य लंबित सेवा संबंधी मांगें प्रमुख रहीं। प्राध्यापकों का कहना था कि शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इनका समाधान शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए फुपुक्टा के आंदोलन को समर्थन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button