Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : जमानियां पुलिस ने 80 पाउच अवैध देशी शराब के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 80 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 16 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार,  2 नवंबर दिन सोमवार को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरुईन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नहर पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार (20 वर्ष) पुत्र शम्भू राम, निवासी ग्राम केशोपुर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200 एमएल के 80 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना जमानियां में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम शामिल रही।
रिपोर्ट- विवेकानंद राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button