कानून व्यवस्था बनाए रखने गाजीपुर पुलिस का विशेष अभियान,12 लोगों का चालान

गाजीपुर । जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गाजीपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों का चालान किया। यह कार्रवाई वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध की गई। पुलिस से प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार, जनपद में धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न थानों की पुलिस ने वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की। थाना करंडा: पुलिस ने लाल बहादुर बिंद पुत्र स्वर्गीय शंकर बिंद, उम्र लगभग 45 वर्ष तथा विनोद कुमार बिंद पुत्र प्रदीप बिंद, उम्र लगभग 30 वर्ष के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना बरेसर: पुलिस ने रुधिल यादव पुत्र शिवनारायण यादव, निवासी न्यायीपुर विद्यापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा अनुराग राजभर पुत्र रामनरेश राजभर, निवासी अजीजपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष के खिलाफ कार्रवाई की। थाना रामपुर मांझा: पुलिस ने प्रमोद कुमार मौर्य पुत्र श्रीराम मौर्य, निवासी देवकली, उम्र लगभग 50 वर्ष; मुकेश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय देवनारायण विश्वकर्मा, निवासी सोन्हौली, थाना नंदगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष; राम पुकार कश्यप पुत्र मुनेश्वर कश्यप, उम्र लगभग 30 वर्ष तथा मिथिलेश कश्यप पुत्र मुनेश्वर कश्यप, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासीगण बुडौली के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना जमानियां: पुलिस ने समीर अहमद पुत्र शमीम, उम्र लगभग 24 वर्ष; शब्बो बेगम पत्नी मोहम्मद शमीम, उम्र लगभग 45 वर्ष; तसलीमून पत्नी नसीम, उम्र लगभग 38 वर्ष तथा जैनउद्दीन पुत्र सत्तार, उम्र लगभग 35 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सैदाबाद, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के विरुद्ध कार्रवाई की। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- विवेकानंद राय



