Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल का समापन, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी ने कहा भ्रमण कार्यक्रम से होता ऊर्जा का संचार

गोंडी एवं सियाड़ी गांव में सामाजिक एकजुटता पर हुई विस्तृत चर्चा

संवाददाता
गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया  संगठन द्वारा चलाए जा रहे ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल भ्रमण महाभियान का दसवां दिन सफल समापन के किया गया। अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के विभिन्न गांवों में पहुंच चौपाल बैठकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और आपसी एकजुटता का संदेश दिया है । ये अभियान मार्च में पुनः योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। दसवें दिन गोंडी एवं सियाडी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया, जहां समाज हित,आपसी सौहार्द, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता बनाए रखने और संगठित होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिला महामंत्री प्रमोद राय, जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय एवं गोंडी से राधेश्याम राय, अजीत राय बंटू, सुनील राय तथा सियाडी से पूर्व प्रधान कमलेश राय, विपिन बिहारी राय, पंकज राय, श्रीकांत राय, कृष्णानंद राय, यमुना राय, नरेंद्र राय, तुंगनाथ राय, हीरालाल राय, उपेंद्र राय, अशोक राय, ओम प्रकाश राय, वीरेंद्र राय, निखिल राय, आनंद शंकर राय, जयशील कुमार राय, राकेश राय, रेवती रमन राय, बृजेश राय, राकेश रंजन राय, विकास राय आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button