Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाज़ीपुर: अंतर महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

स्वामी सहजानंद महाविद्यालय पुरुष वर्ग में और संत लखनदास पीजी कॉलेज मरदह महिला वर्ग में विजेता घोषित

गाज़ीपुर।अंतर–महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सत्र 2025–26 का आयोजन स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में आयोजित हुई। जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 8 से अधिक टीमों से लगभग 55 महिला पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्वाइंट के आधार पर स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय गाजीपुर पुरुष वर्ग में विजेता, संत लखनदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय को महिला वर्ग में विजेता घोषित किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय को पुरुष वर्ग में उप विजेता और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को महिला वर्ग में उप विजेता घोषित किया गया।वेटलिफ्टिंग के नए भार वर्ग के अनुसार महिला पुरुष वर्ग के आठ आठ ग्रुपों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। हर वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का चयन आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता जो दिसंबर माह में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली है किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक महाराजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के डॉ एस पी सिंह जी मौजूद रहे, मुख्य अतिथि गाजीपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री अरविंद यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) वी के राय ने किया। निर्णायक का कार्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री अरविंद शर्मा, श्री प्रदीप राय, श्री एखलाक खान, श्री अमित सैनी, श्री वीरेंद्र आदि ने किया। प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रशिक्षक श्री संजय राय और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्य डॉ रामधारी राम ने किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से प्रो. विलोक सिंह, प्रो. के एन चतुर्वेदी, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. विनय चौहान, डॉ. श्रीमती कंचन सिंह, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. सन्ने सिंह, अरविंद यादव, कुशलपाल यादव,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button