गाजीपुर
गाजीपुर : गंगा समग्र चलाएगा घाटों पर स्वच्छता अभियान
गंगा दशहरा पर आरती में श्रद्धालुओं से आने की अपील- कृपाशंकर

गाजीपुर। गंगा समग्र की आवश्यक बैठक जिला संरक्षक/ नगर संघचालक सर्वजीत सिंह के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर बैठक में गंगा दशहरा के कार्यक्रम पर चर्चा गई। गंगा दशहरा के पूर्व मां गंगा को स्वच्छ व अविरल धारा निरन्तर प्रवाहित रहे। इसके लिए गंगा घाट की सफाई जागरूकता अभियान 24 मई दिन रविवार को प्रातः 7ः15 बजे ददरीघाट की सफाई आयोजन किया जएगा। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि सोमवार को गंगा दशहरा पर मां गंगा की भव्य आरती चीतनाथ घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रकल्प गंगा समग्र के तत्वाधान में किया गया है। जिसमे सभी श्रद्धालु उपस्थित होकर गंगा सफाई अभियान व गंगा आरती मे प्रतिभाग करने की कृपा करें।



