Slide 1
Slide 1
कारोबार

वाराणसी : फैशन और परंपरा का नया संगम द बनारस लेगेसी,भव्य शुभारंभ

सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी । धर्म, संस्कृति और अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध बनारस अब फैशन और पारंपरिक परिधानों के क्षेत्र में भी एक नए आकर्षण का स्वागत करने जा रहा है। शहर में ‘द बनारस लेगेसी’ (The Banaras Legacy) नाम से नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 5 नवंबर को होने जा रहा है। इस शोरूम में ग्राहकों को साड़ियों और सूट के आकर्षक एवं विविध कलेक्शन उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य बनारस की पारंपरिक पहचान और बदलते फैशन ट्रेंड को एक साथ ग्राहकों तक पहुंचाना है। शोरूम का भव्य उद्घाटन 5 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे श्री विजय कुमार मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही। द बनारस लेगेसी’ में महिलाओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साड़ियों एवं सूट की विभिन्न आकर्षक रेंज उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। यहां पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक डिजाइन और बदलते फैशन के अनुरूप कलेक्शन को भी महत्व दिया जाएगा। शोरूम का प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग अवसरों, समारोहों और दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त परिधानों के विकल्प मिल सकें। बनारस की पहचान सदियों से अपनी पारंपरिक साड़ियों, बुनकरी और वस्त्र कला के लिए रही है। ऐसे में ‘द बनारस लेगेसी’ के माध्यम से ग्राहकों को परिधानों की विविधता के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। शादी-विवाह, त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और विशेष अवसरों के लिए साड़ी एवं सूट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को यहां नए विकल्प मिलेंगे । शोरूम के अधिष्ठाता आनंद कुमार मिश्रा एवं आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर  के नरिया-लंका क्षेत्र में शुरू होने जा रहा यह शोरूम स्थानीय ग्राहकों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी खरीदारी का नया केंद्र बन सकता है। ‘द बनारस लेगेसी’ का नाम बनारस की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पहचान को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की सोच को दर्शाता है । इस नए शोरूम के शुभारंभ के साथ बनारस के वस्त्र एवं फैशन बाजार में एक नया विकल्प जुड़ने जा रहा है, जहां परंपरा और आधुनिकता के मेल के साथ ग्राहकों को साड़ियों एवं सूट की खरीदारी का नया अनुभव मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button