Slide 1
Slide 1
कारोबारगाजीपुर

गाजीपुर:युसूफपुर स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांग

त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर) यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यूसुफपुर रेलवे स्टेशन गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर स्थित है। यह स्टेशन आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पहले यहां नई दिल्ली से जयनगर तक चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रुकती थी।
यूसुफपुर मंडी पूर्वांचल की प्रमुख मंडियों में से एक हैं। यहां व्यापारियों को अक्सर कारोबार के लिए दिल्ली और कानपुर जाना पड़ता है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ठहराव बंद होने से व्यापारियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गाजीपुर, वाराणसी या बक्सर जाना पड़़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों सरदार हरजीत सिंह बिल्लू, राजकिशोर अग्रवाल, विशुनदयाल गुप्ता के अनुसार इस समस्या के समाधान ‘के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button