गाजीपुर
गाजीपुर: 6 नवंबर को शेरपुर में किसान गोष्ठी,उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी करेंगी किसानों से संवाद

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर/भांवरकोल। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर खुर्द गांव में स्थित शहीद संस्मरण इंटर कालेज पर
06/11/2025 दिन वृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए सहज जन सेवा केंद्र व्यवस्थापक राजेश यादव ने बताया कि इस गोष्ठी में शेरपुर ग्राम पंचायत के सभी पुरवे शेरपुर कलां, शेरपुर खुर्द, सेमरा, शिव राय का पूरा, बच्चलपुर, छानवे, पचासी, सत्तर ,धर्मपुरा, के किसान शामिल हो सकते है। सभी किसानों की समस्याओं को उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी द्वारा सुना जाएगा ।मौके पर लेखपाल, कानूनगो एवं कृषि संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।




