Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाधिपुरी में दो दिवसीय बजरंग दल काशी प्रांत की बैठक संपन्न


क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन


प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। गाधिपुरी  स्थित आदर्श पैलेस मैरिज हॉल में 3 एवं 4 अक्टूबर  को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक  संपन्न हुई। बजरंग दल की स्थापना के बाद पहली बार आयोजित इस प्रांतीय बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।  काशी प्रांत के अंतर्गत आने वाले 22 जनपदों की विभाग एवं जिला टोलियों के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । शुभारंभ 3 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र जी भाई साहब द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक दायित्वों के विषय में कार्यकर्ताओं को बौद्धिक मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं काशी प्रांत के संगठन मंत्री राजेंद्र जी भाई साहब ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के दायित्व एवं अनुशासन के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार, कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में मार्गदर्शन दिया। वहीं प्रांत सह संयोजक संदीप जी ने अनुशासित कार्यकर्ता की भूमिका, राष्ट्रहित एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पण तथा संगठनात्मक कार्यों को निष्ठापूर्वक संपन्न करने के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। दो दिवसीय बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन, सामाजिक दायित्वों एवं आगामी कार्ययोजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
जिले मे पहली बार आयोजित इस प्रांतीय बैठक को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की जिला टोली एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तन, मन एवं धन से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर काशी प्रांत के संगठन मंत्री  राजेंद्र जी भाई साहब ने सभी जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, विभाग संयोजक अमित राय, प्रांत सदस्य ओमकार राय, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नवीन जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे, जिला सह मंत्री अनुराग चौहान, नगर अध्यक्ष उत्तम चौधरी, विनोद बजरंगी, रोहित, अविनाश तिवारी, आदित्य चौबे,  पकंज, आदित्य नगर गौ रक्षा प्रमुख रामबाबू सैनी, नगर उपाध्यक्ष राजेश सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रांतीय बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक रही। बैठक के सफल आयोजन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button