Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध महिलाओं के सम्मान के खिलाफ – सरिताा अग्रवाल  

जन आक्रोश मार्च निकाल विपक्ष का फुंका पुतला

गाजीपुर ।  नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में नगर के आमघाट स्थित गांधी पार्क के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाल कर विपक्ष का पुतला फुंका। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ विरोध की। नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। विपक्ष के रवैये के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी सम्मान के खिलाफ बताया गया। इस जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री  किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा विनोद अग्रवाल, सभासद एवं प्रतिनिधियों में मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button