Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशबलियाराजनीति

बलिया:सपा और भाजपा दोनों सरकारों में जुल्म चरम पर:शमीम खान

– जियाउल हक के पीड़ित परिजनों से मिले एआईएमआईएम

तिलक कुमार
बलिया।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मरहूम एजाजउल हक़ अंसारी जिनकी कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी, उनके पिता और परिवार वालों से मिलने उनके गांव त्रिकालपुर गड़वार पहुंचा। उनके पिता मुख्तार अंसारी से मिलकर उनके आंसू पूछे और उन्हें हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब ने हम लोगों को आपके पास भेजा है। देश में जहां भी किसी दलित, पिछड़े, शोषित वंचित पर अत्याचार होता है तो हमारी पार्टी उनकी लड़ाई लड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा जिस तरीके से समाजवादी पार्टी की सरकार में खुलेआम अपराध होता था। आज बीजेपी की सरकार में इस तरीके से अपराध हो रहे हैं,समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह आन ड्यूटी डीएसपी जियाउल हक की हत्या हुई। बीजेपी सरकार में एजाजुल हक की हत्या हुई। जीरो टॉलरेंस की नीति खत्म हो चुकी है,अपराधी अगर दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से होता तो पहले बुलडोजर जाता। गिरफ्तारी बाद में होती। हम बुलडोजर के विरोधी हैं, लेकिन अपराधियों को कानून के हिसाब से सजा होना चाहिए। हम मृतक के परिजनों को 50 लख रुपए और एक नौकरी की मांग करते हैं। प्रदेश संयुक्त सचिव मुकुल देशमुख ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित पिछड़े और मुसलमान पर अत्याचार बढ़ गया है। अखबार और समाचार घटनाओं से भरे पड़े हैं,अपराध में लिप्त शेष लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। पार्टी के पूर्वांचल एससी एसटी क़े प्रभारी कालिका प्रसाद ने कहा कि अपराधी निरंकुश हो चुके हैं,सरकार का भय खत्म हो चुका है,सामंती और मनुवादी विचारधारा के लोग भय फैलाना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्वांचल का सचिव कारी जफर अहमद,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष नियाज अहमद,प्रमुख महासचिव महताब आलम,महासचिव शमशीर अहमद,जिला सचिव गण नैमूल हक व दीपक यादव,जिला संगठन मंत्री सनाउल्लाह खान,ग्राम सभा के अध्यक्ष शाहबाज खान इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button