
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के अध्यक्षता और प्रदेश कोर्डिनेटर श्री अनिल यादव के उपस्थिति में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने बड़े धूमधाम से कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया। सर्वप्रथम विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने का सुझाव दिया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों और वक्ताओं में शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन, चन्द्रपाल सिंह, मुन्नु यादव, मुन्नु मौर्य, बेलाल अहमद, मो०आमिर, मो०शाहिद, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप यादव,राजाराम यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान, सीमा भारती, बालचन्द राम, विपीन पाठक, मुशीर अहमद, गोविन्द शर्मा, आदि रहें। संचालन तेज बहादुर यादव ने किया।




