Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीति

चंदौली : अटल जी की दूरदर्शी सोच और सादगीपूर्ण नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है- डॉ विनोद बिंद

अटल स्मृति सम्मेलन” में श्रद्धापूर्वक याद किए गए अटल बिहारी वाजपेई

राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर धानापुर में “अटल स्मृति सम्मेलन” के रूप में भव्य अटल जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद एवं विशिष्ट अतिथि सैयदराज विधायक सुशील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद बिंद ने अटल बिहारी वाजपेई के पुनीत कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि“भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई केवल एक महान राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की। आज भी उनके विचार हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं।” कार्यक्रम के माध्यम सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है ।
अटल जी की दूरदर्शी सोच और सादगीपूर्ण नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं विधायक सुशील सिंह ने अटल जी के शिक्षा, राजनीतिक संघर्ष और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अटल जी की सोच के अनुरूप क्षेत्र के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राजेश सिंह (कादिराबाद), प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, सत्यवान मौर्य, राणा सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू, अशोक सिंह, महेंद्र बिंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button