Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : बाबा भैरवनाथ विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव एवं डांडिया

गोविंद लाल शर्मा/आज़मगढ़। जनपद के महाराजपुर अनवरगंज स्थित बाबा भैरवनाथ इंटर कॉलेज एवं बाबा भैरवनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव विद डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आलोक उपाध्याय, डायरेक्टर हेमंत उपाध्याय ‘बादल’ व आशुतोष उपाध्याय, प्रिंसिपल बृजेश शर्मा, प्रिंसिपल रमाकर पांडेय और वाइस प्रिंसिपल प्रवेश उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शुभ दिन आयो, एल.के.जी. और यू.के.जी. डांस, डांडिया डांस, रक्तबीज वर्सेज महाकाली, गरबे की रात और दिवाली डांस फिनाले जैसी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को दीपावली के उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ममता पांडे, मनोज पाठक, संतोष मौर्य, अनिल चौधरी, बजरंगी गौड़, सखीचंद, सत्य प्रकाश उपाध्याय, सरवन यादव, चंद्रपति यादव सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस सफल आयोजन का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button