आजमगढ़ : पूर्व विधायक स्व अबुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

गोविंदा लाल शर्मा/आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अबुल कलाम जी की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि पेश की। सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष काज़ी रियाजुल हसन ने की और संचालन तेज बहादुर यादव ने किया।शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अबुल कलाम जी के जीवन और उनके द्वारा समाज तथा पार्टी के लिए दिए गए योगदान को याद किया। स्वर्गीय अबुल कलाम जी केवल एक जन प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि आम जनता के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निडर होकर आवाज उठाई। उनका निधन कांग्रेस परिवार और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अबुल कलाम जी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। अशरफिया कॉलेज की स्थापना किया। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर/अल्लाह से प्रार्थना की। कांग्रेस परिवार ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
इस श्रद्धांजलि सभा में तेजबहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, पूर्ण मासी प्रजापति, प्रदीप यादव, गोविन्द शर्मा, शीला भारती, प्रेमा चौहान बिर्जेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहें।



