Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़ के युवक की सउदी में मौत


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। जनपद के थाना गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रिका यादव उर्फ राजेश यादव का शव शनिवार सुबह सऊदी अरब से पैतृक घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही पत्नी, मां, बच्चों समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सिंघड़ा गांव निवासी चंद्रिका यादव उर्फ राजेश यादव पुत्र विजई यादव सऊदी अरब के रियाद में रहकर क्रेन चालक के रूप में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक 12 सितंबर की शाम वह रोज की तरह ड्यूटी से लौटे थे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान सोते समय अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। वहां से वाहन द्वारा शनिवार सुबह शव सिंघड़ा स्थित पैतृक आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रेनू यादव, मां लालती यादव और बच्चों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि चंद्रिका यादव दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में दो पुत्र सक्षम और किशन तथा दो पुत्रियां सेजल और साक्षी हैं। चारों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के भरण-पोषण के लिए विदेश में काम कर रहे चंद्रिका यादव की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी के बाद गांव में भी शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button