Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी

रामल्लाह (फिलिस्तीन)। भारत और फिलिस्तीन के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि महिमा सिकंद और यहां के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री इंजीनियर मोहम्मद अल अमूर ने ‘तुराथी’ इंडिया-फिलिस्तीन सेंटर के निर्माण के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के संशोधित प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) की यह फ्लैगशिप परियोजना फिलिस्तीनी महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह सेंटर फिलिस्तीनी विरासत परियोजनाओं के विकास और मार्केटिंग के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र होंगा ।फ़िलिस्तीन स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा इस समझौते से ‘तुराथी’ के दूसरे और तीसरे चरण को लागू करने में मदद मिलेगी। यह भारत सरकार द्वारा फंड किया गया 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक प्रमुख विकास प्रोजेक्ट है। रामल्लाह में स्थित इस प्रोजेक्ट का मकसद तकनीकी सहायता, बिज़नेस ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण और बाज़ारों तक बेहतर पहुंच के ज़रिए फिलिस्तीनी महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना है। भारतीय कार्यालय ने आगे लिखा मंत्री अल अमूर ने इस महत्वपूर्ण आर्थिक और सांस्कृतिक पहल के लिए भारत के सहयोग की सराहना की और प्रतिनिधि को मंत्रालय द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय सुधार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही हस्ताक्षर समारोह के दौरान भारतीय प्रतिनिधि सिकंद ने फिलिस्तीनी जनता और वहां के नेतृत्व के प्रति भारत के अटूट और निरंतर सहयोग को दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘तुराथी’ सेंटर फिलिस्तीनी महिलाओं की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत लंबे समय से फिलिस्तीन के लिए ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ का दृढ़ समर्थक रहा है। भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिलिस्तीन की संप्रभुता के पक्ष में आवाज उठाने के साथ-साथ वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार तकनीकी व मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। ‘तुराथी’ सेंटर जैसी विकासात्मक परियोजनाएं फिलिस्तीनी जनता के प्रति भारत की इसी अटूट और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

रिपोर्ट- शाश्वत तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button