Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मोबाइल विवाद में बेटे को बचाने गए पिता को पीट-पीट कर मार डाला

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर हरकेश गांव में शुक्रवार की रात मोबाइल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्साए ग्रामीणों के हमले में एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कादीपुर हरकेश गांव के रहने वाले बबलू राजभर (40) ने खरकौली गांव की लड़की से मोबाइल छीनने की घटना को लेकर फटकार लगाई। इससे नाराज लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बबलू पर हमला कर दिया।इस दौरान शोर सुनकर मौके पर बबलू के पिता कन्हैया राजभर, पत्नी कौशल्या देवी, देवरानी संगीता देवी बचाव करने पहुंचे। लेकिन हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button