Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : नगर पालिका क्षेत्र में 84 निर्माण कार्यों से वार्डों में होगा विकास- सरिता अग्रवाल

गाजीपुर।  नगर के विकास की दिशा में नगर पालिका परिषद ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कुल 84 निर्माण कार्यों, जिनमें नाली एवं सीसी सड़क निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं।जिसको अब हरी झंडी मिल गई है। इन कार्यों के पूरा होने से नगर के कई वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।  स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नगरवासियों को बेहतर सड़क एवं जल- निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। नालियों के निर्माण से जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, वहीं सी0सी0 सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम एवं बेहतर होगा।
उन्होंने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button