Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शेरपुर खुर्द

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर । भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित आस्था एवं भक्ति के प्रमुख केंद्र नुनुआ ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजन समारोह सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड हरे राम, हरे कृष्ण संकीर्तन से पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। अखंड संकीर्तन में स्थानीय गायकों के साथ नामचीन कलाकारों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों से वातावरण गुंजायमान रहा। सावन माह के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और दूध का अरघा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नुनुआ ब्रह्म बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। पूजन समारोह के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर बिजेंद्र राय, मदन दूबे, रमेश मास्टर, भोला पांडेय, उपेंद्र राय, उमेश राय, झुन्ना राय, अश्वनी राय, मिंटू राय, राजकुमार सोखा, आशीष राय सिंटू, पिंटू राय, पवन राय, धनंजय राय, चमचम राय, सुभाष यादव, साधू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button