गाजीपुर : तबादला आदेशों के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर । स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किए तबादलों को निरस्त करने समेत अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को ज्ञापन सौंपा । लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि स्थानांतरण नीति के विपरीत किए गए तबादलों से कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने मांग की कि ऐसे स्थानांतरण आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए तथा आपसी स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।। धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी ने मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।।



