Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर :आगामी बकरीद के त्योहार के मद्देनजर मुहम्मदाबाद में डीएम, एसपी और एसडीएम ने किया रूट मार्च 

किसी भी अफवाहों पर न दें ध्यान, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार- जिलाधिकारी 

गाज़ीपुर । ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए से आज मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला  एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, तथा उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र से व्यापक रूट मार्च किया। यह रूट मार्च मुहम्मदाबाद थाने से कासिमाबाद रोड़ से युसुफपुर, दर्जी मुहल्ला, प्रिंस रोड, फाटक होते हुए तहसील तिराहा क्षेत्रों मे पैदल गस्त किया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गयी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया । उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। रूट मार्च के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।    

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button