रहमानी 30 की प्रवेश परीक्षा ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल में 29 को
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 नवंबर, परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कराई जाएगी आईआईटी जेईई, नीट, सीए, क्लैट में प्रवेश परीक्षा की तैयारी, गरीब बच्चों के लिए रहमानी 30 की ओर से होगी मुफ्त खाने और रहने की व्यवस्था
फतेहपुर। रहमानी 30 में पढ़ाई कर आईआईटी जेईई, नीट, सीए, क्लैट की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन मौका आपको फतेहपुर के पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल में मिलने जा रहा है। यहां पर कक्षा सात से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थी रहमानी 30 की प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए www.rahmanimission.org पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। इस परीक्षा में सफल गरीब बच्चों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था रहमानी 30 की ओऱ से मुफ्त की जाएगी।
स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल के चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने बताया कि फतेहपुरवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि एक अच्छा मौका उनको उनके शहर में ही मिल रहा है। रहमानी 30 ने पूरे देश में अपना एक मकाम बनाया है। रहमानी 30 के अलीगढ़, गाजियाबाद, पटना, पूणे, बंग्लौर, औरंगाबाद और हैदराबाद में स्टेडी सेंटर हैं। इन सेंटरों पर छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी सुविधा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म आवश्य भरवाएं।
खानकाह रहमानी, मुंगेर के सज्दादानशीन अहमद फैसल रहमानी ने भी सभी से अनुरोध किया है कि इस प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लें। सफल छात्र-छात्राओं को रहमानी 30 के स्टेडी सेंटरों पर प्रतियोगी परिक्षाओं को अच्छी तैयारी कराई जाएगी।
ब्रिलियंट ओऱियंटल हायर सेकेंड्री स्कूल की डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और प्रधानाचार्य फजल बाकरी ने भी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराएं। परीक्षा के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए परीक्षा के कोआर्डिनेटर ताहिर हसन से स्कूल के समय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।



