Slide 1
Slide 1
धर्म

धनतेरस पर खुलेगा माँ अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट, पांच दिनों तक काशी में बरसेगी कृपा

अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस स्विट्जरलैंड सहित 12 देश के श्रद्धालु करेंगे दर्शन- पूजन

हिंदुस्तान संदेश
सुशील कुमार मिश्र / वाराणसी। धनतेरस के पावन पर्व पर काशी के अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं को मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के साथ खजाना प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, बाबा विश्वनाथ को अन्न – धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा के दरबार में 6 से 10 नवंबर तक 5 दिनों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है इस दौरान माता के साथ भूमि देवी, लक्ष्मी और रजत महादेव के भी दर्शन होंगे।
आज बुधवार को बांस फाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस पर 6 नवंबर को सुबह तीन बजे से पूजन शुरू होगा, सुबह पौने पांच बजे तक विधि विधान से पूजन और आरती संपन्न होगी, इसके बाद सुबह पांच बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे, इस दिन सुबह 11:30 बजे तक स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन और खजाना वितरण होगा, श्रद्धालुओं को मंदिर बंद होने तक खजाना प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महंत शंकरपुरी महराज ने बताया कि इस बार धनतेरस पर विशेष शुभ योग बन रहा है, अभिजीत मुहूर्त में माता का पूजन और आरती करने के बाद भंडार के साथ 21 किलो चांदी भंडार का भी पूजन किया जाएगा, मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा का खजाना प्राप्त करने से घर में सुख समृद्धि और धन – धान्य की वृद्धि होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button