Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : यातायात माह के तहत छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़ । यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत यातायात पुलिस की टीम ने डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रैदोपुर में छात्र-छात्राओं के बीच यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में हुआ। कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे प्रमुख नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और जागरूकता से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए।आयोजन के दौरान यातायात पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button