Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:बच्चों के विवाद में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना सिधारी पुलिस ने भीम पुत्र जयराम  निवासी ग्राम गेलवारा को भदुली ओवर ब्रिज के पास पानी की टंकी से हिरासत में लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अग्रिम कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि  यशवन्त कुमार पुत्र खरभन राम ने बीते शनिवार को थाना सिधारी में तहरीर दी कि शुक्रवार की रात्रि लगभग नौ बजे उनके घर ग्राम गेलवारा में विपक्षीगण सतीश चन्द पुत्र जैराम राम, भीम पुत्र जैराम, डब्बू कुमार पुत्र हरभन, जयराम पुत्र अज्ञात, गब्बू पुत्र हरफन और हरफन पुत्र भूलन पहुंचे। आरोपियों ने बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला किया।
इस हमले में यशवंत कुमार, अरुण कुमार, सुषमा पत्नी यशवंत, श्रीमती देवी पत्नी खरभन राम और खरभन राम पुत्र भुलन राम को गंभीर चोटें आईं। वादी के पिता खरभन राम को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी भीम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button