नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के मीरजापुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

तारा त्रिपाठी/मीरजापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव द्वारा मीरजापुर के जिलाध्यक्ष के पद पर अशोक यादव को नियुक्त करने के बाद आज 19 सितम्बर को जनपद आगमन पर उनका जगह-जगह माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर आज लखनऊ से मीरजापुर में प्रथम आगमन पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। सुबह लखनऊ से चलकर दोपहर में मीरजापुर के शरहद गोपीगंज में पहुंचे ।पहले से ही इंतजार कर रहे सपा जनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद चेतगंज, तिलठी, मवैया, चील्ह शास्त्रीपुल, नटवा, शीतला मंदिर, पथरहिया,भरुहना, तहसील तिराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी में उनकी गाड़ी को रोककर सपाइयों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके पहले नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव भरूहना स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। अंत में पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पहुंचे और उन्होंनें डा0 लोहिया के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। रास्ते उनका स्वागत करने वालों में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुन्नी यादव, जिला महासचिव आदर्श यादव, आकाश यादव, विशाल यादश, दामोदर मौर्य, सुनील पटेल, कीर्ति कोल,रामगोपाल बिन्द, प्रमोद पटेल, निजाम राइन, परवेज खान, सलीम बादशाह, शैलेन्द्र पटेल, सोकिम अहमद, सत्य प्रकाश यादव, राणाप्रताप पटेल दिनेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी रहे। लोहिया ट्रस्ट पहुंचने पर प्रत्रकार वार्ता में सम्मिलित हुए। प्रत्रकारों का जबाब देते हुए अशोक यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो मुझपर भरोसा जताया है उसपर मैं खरा उतरुंगा। सबसे पहले मेरा लक्ष्य 2027 में जनपद की पांचों विधान सभा सीट को जीतना है। मैं अपने पूर्व जिलाध्यक्षों शिवशंकर यादव, आशीष यादव, देवी प्रसाद चौधरी के अनुभवों को जेहन में रखकर कार्य करूगा। अंत में जवाब देते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा कि मैं राजनिति को अपने राजनैतिक गुरु पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के पाठशाला में सीखा हूं और मैं इसपर खरा उतर कर दिखाऊंगा। प्रेस वार्ता के समय पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल उपस्थित रहे।



