वाराणसी : भाजपा सरकार में परिवारवाद और अपराध का बोलबाला: सुभाष राजभर

अजीत पांडेय/वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुभाष राजभर ने आज सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो भाजपा विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाती थी, आज उसी दल में ‘परिवारवाद अपने चरमोत्कर्ष’ पर है राजभर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन से लेकर सरकार तक, भाजपा केवल अपने करीबियों और रसूखदार परिवारों को संरक्षण दे रही है। राजभर के अनुसार, “भाजपा का राष्ट्रवाद अब केवल छलावा है, असलियत में वहां केवल अपनों को रेवड़ियां बांटी जा रही हैं। पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है और केवल चुनिंदा परिवारों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए सपा सचिव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में आम जनता सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा: प्रदेश में अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। शासन का इकबाल खत्म हो चुका है और संगीन अपराधों में लिप्त अपराधी आज खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं।”राजभर ने आगे कहा कि सरकार केवल कागजों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करती है, जबकि हकीकत में सत्ता के संरक्षण में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बहन-बेटियों की सुरक्षा से लेकर व्यापारियों के साथ हो रही लूट तक, हर मोर्चे पर यह सरकार विफल साबित हुई है। जनता का मोहभंग हो गया है सुभाष राजभर ने दावा किया कि भाजपा के इस दोहरे चरित्र से जनता अब ऊब चुकी है। बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते अपराध से त्रस्त जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा की इन नाकामियों को उजागर करें और आगामी चुनावों में इस ‘दमनकारी’ सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने बहुत ही प्रमुखता के साथ कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपने ही पार्टी का बहुत बड़ा नमूना एवं जोकर है जो आने वाले दिनों मे अपने समाज का बहुत बड़ा नुकसान करेगा इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।




