Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : दीपावली पर पुलिस लाइन में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

क्षेत्राधिकार सदर ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय  / मीरजापुर। दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक रंगोलियां बनाकर भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button