Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

आजमगढ़ : रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता में मालवीय हाउस रहा प्रथम

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। नगर के एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सीताराम पांडेय, विशिष्ट अतिथियों एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस शिवाजी, टैगोर, विवेकानंद और मालवीय हाउस के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों और सुंदर कलात्मक दीयों के माध्यम से अपनी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन की जिम्मेदारी डॉ. नेहा दुबे, डॉ. अमन पांडेय और शालिनी श्रीवास्तव के निर्णायक मंडल ने निभाई। उनके निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर मालवीय हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। वहीं, शिवाजी एवं टैगोर हाउस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विवेकानंद हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. नेहा दुबे ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सीताराम पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button