Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसीस्वास्थ्य

वाराणसी : डॉक्टर आरपी मौर्य राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा विभूषण अवार्ड  से नवाजे गए

वाराणसी।10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक  के चेयरमैन प्रोफेसर आर० पी० मौर्य को  दो राष्ट्रीय पुरस्कारो से सम्मानित किया गया I गुरुग्राम के पांच सितारा होटल हॉलिडे इन में आयोजित पुरस्कार समारोह में पहला पुरस्कार राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा विभूषण सम्मान (जो की मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा पंजीकृत नेशनल अवार्ड टाइटल है ) पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने प्रदान किया I यह पुरस्कार डॉक्टर मौर्य को उनके द्वारा नेत्र कैंसर, चोट एवं आकुलोप्लास्टि के क्षेत्र में  उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
दूसरा पुरस्कार “इंडियन डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड -2025″ को, चिकित्सक माता पिता के पुत्र बॉलीवुड स्टार चकी पांडे के हाथो से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार  डॉक्टर आर .पी  मौर्य द्वारा पूर्वांचल में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के उन्मूलन हेतु नेत्रदान व नेत्र प्रत्यारोपण जैसे नेक कार्य के लिए दिया गया। समारोह का आयोजन मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स से सम्बद्ध मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन” (ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस) ने किया। अतिथियो अवम सभी चिकिसाको का स्वागत संगठन के प्रेसिडेंट श्री रोहित कुमार सिंह ने किया। डॉक्टर मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा यह पुरस्कार मुझे नहीं बल्की पूर्वांचल के गरीब आंख के कैंसर व चोट के मरीजों को मिला है जिनकी वजह से मेरी पहचान है। डॉक्टर मौर्य उत्तर प्रदेश के बीएचयू के जाने माने लोकप्रिय नेत्र कैंसर व नेत्र-प्लास्टिक सर्जन है। वह एशिया पैसिफिक सोसाइटी आफ ओकुलर ऑन्कोलॉजी एंड पैथोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट भी है।
डॉक्टर मौर्य पूर्व में कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। मौर्य की यह उपलब्धि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान व चिकित्सा विज्ञान संस्थान,  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए बहुत गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button