
सुधांशु /वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में युवा संसद – विचार-मंथन-2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, समसामयिक मुद्दों के प्रति समझ एवं राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं वसंत गीत से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्या प्रो. अलका सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत किया गया एवं छात्राओं को युवा सांसद विचार मंथन के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि यह युवा सांसद नागरिकों विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक संस्कार का रोपण करेगी और उन्हें अपनी भावी भूमिका के लिए तैयार करेगी तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया गया। तदोपरांत प्रो. प्रीति सिंह (विभाग प्रभारी, राजनीति विज्ञान) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवा संसद के इतिहास एवं उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि
संसदीय लोकतंत्र बोलने के अधिकार और सुनने के संस्कार के मेल से ही सुदृढ होता है।इसके बाद ‘मैत्रेयी मंथन’ ई-मैगज़ीन के चौथे अंक का विमोचन किया गया। डॉ. पुनीता पाठक द्वारा निर्णायक मंडल का परिचय कराया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वनाथ गोकर्ण , डॉ किरण सिंह (एसिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) तथा लेफ्टिनेंट डॉ. विभा सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, वसंत महिला महाविद्यालय) शामिल थीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वनाथ गोकर्ण के आशीर्वचन के साथ सत्र का शुभारंभ हुआ। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे मंच लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को समसामयिक विषयों पर सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। जिसके पश्चात युवा संसद सत्र आयोजित किया गया। युवा संसद में प्रमुख रूप से Middle East Crisis and Indian Responses, AI एवं ICT Governance (Digital Protection संदर्भ), US के साथ Tariff War एवं Trade Deal, नई शिक्षा नीति (NEP) का क्रियान्वयन एवं Higher Education Framework, तथा SDGs Vikshit Bharat@2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों—समृद्धि सिन्हा, माही सिंह, श्रेया साक्षी, अनुश्री दास, नीलाक्षी दुबे, खुशी शुक्ला, निष्ठा मौर्य, पूर्णिमा सेठ, सृष्टि नायक, चेतना श्री सहित अन्य छात्राओं—ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।
सत्र के उपरांत किरण सिंह ने अपने अवलोकन एवं टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति की सराहना की। लेफ्टिनेंट डॉ. विभा सिंह ने अपने संबोधन में युवा संसद के विषयो पर संक्षिप्त एवं सारगर्भित टिप्पणी करते हुए प्रतिभागियों के तर्कों और प्रस्तुति का विश्लेषण किया। सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत डॉ. मनीषा मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा परिणामों की औपचारिक घोषणा की एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। घोषित परिणामों के अनुसार विपक्ष श्रेणी में तृतीय स्थान पर अग्रिमा मिश्रा (Sunbeam Women College, Varuna), द्वितीय स्थान पर खुशी सैनी (AMPG College) तथा प्रथम स्थान पर कुमारी मुस्कान (Vasanta College for Women) रहीं। वहीं सत्तापक्ष श्रेणी में तृतीय स्थान भार्गवी भट्टाचार्य (DAV College), द्वितीय स्थान चेतना श्री (Vasanta College for Women) तथा प्रथम स्थान नंदिनी शर्मा (UP Autonomous College) ने प्राप्त किया। Tanvi ने युवा सांसद में अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया, एवं मंच संचालन आदिशा गोस्वामी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में आर्य महिला पीजी महाविद्यालय, वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, सनबीम विमेंस कॉलेज- वरुणा , सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन – भगवानपुर, डी ए वी पीजी कॉलेज, यूपी कॉलेज एवम् वसंत महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सांसद के रूप में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में आयोजक मंडल के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. प्रतीक सिंह तथा डॉ. मुशिरा जावेद की सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में रीमा, सूर्यांशी, आयुषी, नंदनी, अनुश्रेया, ऋतिका रॉय, सौम्या पांडेय, शानवी सिंह एवं कृतिका सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। तथा लगभग 150 छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। यह आयोजन छात्राओं को जागरूक, तार्किक एवं सक्रिय नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



