Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी:महापौर ने नगर को दी बड़ी सौगात,डिजिटल लाइब्रेरी साथ कई कार्यो का शिलान्यास

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा अलईपुर में 01 व दुर्गाकुंड वार्ड में 02 नलकूप, सोनिया वार्ड में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना से सड़क निर्माण व सिगरा शहीद उद्यान सिगरा में डिजिटल लाइब्रेरी व अस्सी घाट पर फूड प्लाजा का शिलान्यास किया गया।इसके अलावा वार्ड नं 60 अलईपुर में नलकूप व पाईप लाइन विस्तार का उद्घाटन किया गया, जिसकी लागत 87 लाख 65 हजार हैं।वार्ड संख्या 10 सिगरा में शहीद उद्यान में डिजिटल लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ, जिसकी लागत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार हैं। वार्ड संख्या 25 दुर्गाकुंड में 01 बड़े नलकूप (रिबोर) व 01 मिनी नलकूप (रिबोर) का शिलान्यास हुआ , जिसकी लागत 02 करोड़ 35 लाख 29 हजार हैं।वार्ड संख्या 75 शिवाला के अंतर्गत अस्सीघाट पर फूड प्लाजा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 02 करोड़ 03 लाख हैं।वार्ड 77, कादीपुर खुर्द में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । जिसकी लागत 3 लाख 55 हजार हैं।साथ ही कोरल ग्रुप द्वारा आयोजित सिगरा थाना के सामने स्थित गुलाब बाग पार्क में वृक्षारोपण किया ।कार्यक्रम के दौरान विवेक प्रवीण राय, सिंधु सोनकर, अमरेश गुप्ता, सुरेश चौरसिया, अमित सिंह “चिंटू”,  रविन्दर सिंह , अक्षयवर सिंह , मंडल अध्यक्ष, के साथ भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button