Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश, 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की 1.904 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गाजीपुर । पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वाट, सर्विलांस और थाना जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार, 10 नवंबर  को बनारस- गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास से चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.904 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जमीर हवारी (25 वर्ष), निवासी ग्राम बनका बउआरा, थाना कुड़नी,जनपद  कैमूर- भभुआ (बिहार), बबलू कुमार यादव (25 वर्ष) एवं गुलशन कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुवांव, जनपद कैमूर-भभुआ (बिहार) तथा विवेक यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। इस मामले में थाना जंगीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 240/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान अपनी टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। करीब चार करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की हेरोइन की बरामदगी को गाजीपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। अब पुलिस की जांच का केंद्र इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और अन्य संभावित तस्करों तक पहुंचना है।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button