Slide 1
Slide 1
क्राइम

कन्नौज : मामूली विवाद में वकील की हत्या

कन्नौज। दीवाली की शाम अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को अंतिम यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। भारी तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों को पुलिसबल मौजूद रहा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव और उनके माता-पिता पर हत्या में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कोयला वाली गली में दीपावली की शाम मामूली बातचीत के दौरान भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों व आसपास के लोगों में वारदात को लेकर गुस्सा साफ दिखा। आनन- फानन आसपास के थानों का पुलिसबल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। सोमवार सुबह शव यात्रा मोहल्ला सुभाष नगर स्थित आवास से पैतृक गांव फर्रुखाबाद जिले के गदनपुर तुर्रा पहुंची। कुछ देर यहां रुकने के बाद शव यात्रा पांचाल घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया। रिश्तेदार अधिवक्ता की हत्या की जानकारी पर भाजपा विधायक अर्चना पांडेय फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने कातिलों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। अनुज के छोटे भाई अंकित चतुर्वेदी की तहरीर पर कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित, उनके पिता अवध बिहारी दीक्षित और मां मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमें लगाई हैं। सभी अरोपों-प्रत्यारोपों की जांच कराई जा रही है।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button