Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया:चोरी की तीन बाईकों पर ले जा रहे अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

असगर अली
देवरिया। भाटपार रानी थाना पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत की गई।आज सुबह विशुनपुर ढाला के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कारवाही हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू कुमार साहनी निवासी खुर्द टढवा, सिवान बिहार और विशाल गिरी निवासी नोनार पाण्डेय, देवरिया के रूप में हुई। बरामद मोटरसाइकिलों में UP53AA0562 सीडी डिलक्स, BR29Z3835 हीरो सुपर स्प्लेंडर और BR28AC5938 स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं। ये मोटरसाइकिलें बिहार ले जाई जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक की बोरियों में रखी 06 पेटी अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ कुल 54 लीटर और दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गईं।इस मामले में एक अन्य अभियुक्त शिवकुमार मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। भाटपाररानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0स0-012/26 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस0 और 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आहुत कुमार यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल अजय मौर्या सहित पुलिस टीम शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button