Slide 1
Slide 1
क्राइमलखनऊ

लखनऊ : खिलौना कार से धमाके की रची थी साजिश…

लखनऊ ब्यूरो सूबे की राजधानी लखनऊ में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है।यूपी एटीएस ने चारबाग रेलवे स्टेशन से चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा था।इन संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं।अब सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक इन आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं,हालांकि इनकी पुष्टि के लिए गहन जांच चल रही है।पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक नए तरीके से आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे,उन्होंने खिलौना कार के जरिए बम ब्लास्ट की साजिश रची थी। यूपी एटीएस का कहना है आतंकी मॉड्यूल स्लीपर सेल के जरिए काम कर रहा था और युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है, ताकि उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा सके । इस पूरे मामले जांच-पड़ताल में यह भी सामने आया है कि मेरठ का रहने वाला एक संदिग्ध साकिब इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अन्य आतंकियों के संपर्क में था।एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क की जड़ें कहां तक हैं और किन-किन राज्यों तक तार फैले हैं। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पकड़े गए कुछ आतंकियों ने भी इसी तरह की साजिश रची थी।फिलहाल यूपी एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यूपी समेत कई राज्यों में इस मॉड्यूल के संभावित कनेक्शन खंगाल रही हैं।साथ ही पुराने मामलों को भी दोबारा जांच के दायरे में लाया जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button