Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बेटी का हाथ पीला करने का सपना रहा अधूरा

बीएसएफ जवान के आकस्मिक निधन से परिवार में मचा कोहराम


गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के खजूर गांव निवासी बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह का 19 अक्टूबर को अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि प्रेम कुमार सिंह असम के गुवाहाटी में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार के अनुसार, बड़े बेटे की शादी हो चुकी थी, जबकि बेटी का विवाह अगले माह नवंबर 2026 में होना था जिसके लिए परिवार तैयारियों में जुटा था। ऐसे में बेटी की शादी से कुछ समय पहले ही पिता के निधन से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जवान के पार्थिव शरीर को बैकुंठ धाम, गाज़ीपुर लाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। प्रेम कुमार सिंह के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। बेटी के विवाह की तैयारियों के बीच पिता का साया उठ जाने से परिवार में शोक का माहौल बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button